हमारे बारे में

गौ रक्षा — हमारा कर्तव्य, हमारी सेवा

भारत की सड़कों पर घायल, भूख से व्याकुल और बेसहारा गायों के संरक्षण का एक पावन संकल्प।

हमारी स्थापना एवं पावन उद्देश्य

राष्ट्रीय गो-रक्षा सेना जयपुर, राजस्थान में पंजीकृत एक प्रमुख धर्मार्थ लोक न्यास (Public Charitable Trust) है। सड़कों पर घायल, भूख से व्याकुल, बेसहारा गौवंश व मूक प्राणियों के संरक्षण एवं सनातन धर्म के सेवा संकल्प के साथ इस न्यास की स्थापना की गई।

हम न केवल गायों का रेस्क्यू करते हैं बल्कि उनके स्वास्थ्य, पोषण और आजीवन सुरक्षित जीवन की संपूर्ण व्यवस्था करते हैं। आज हमारी गौशाला में 500 से अधिक गौवंश सुरक्षित व सम्मानित जीवन जी रहे हैं।

हमारा मूल मार्गदर्शक सिद्धांत है — गोरक्षा परमः धर्मः। जब तक एक भी गाय सड़क पर असहाय है, हमारा कर्तव्य पूर्ण नहीं होता।

12,000+सफल रेस्क्यू अभियान
500+संरक्षित गौमाताएं
10+वर्ष निरंतर सेवा
150+समर्पित स्वयंसेवक परिवार

शून्य परित्याग नीति (Zero Desertion Policy)

एक बार जो गौमाता हमारे आश्रम आ जाती है, वह कभी वापस सड़कों पर नहीं लौटती। हम जीवन पर्यंत उसकी सेवा करते हैं — यह हमारा अटूट संकल्प है।

24/7 एम्बुलेंस सेवा

किसी भी समय, किसी भी स्थान से घायल गायों की सूचना मिलते ही 30 मिनट में तत्काल सहायता

पूर्णकालिक पशु चिकित्सा

गौशाला में सप्ताह के सातों दिन अनुभवी पशु चिकित्सकों व आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा

आजीवन वात्सल्यपूर्ण आश्रय

प्रत्येक बचाई गई निराश्रित, अंधी व वृद्ध गाय को स्थायी, सुरक्षित और गरिमापूर्ण घर

आयकर एवं वैधानिक मान्यताएं

12A एवं 80G पंजीकृत ट्रस्ट

आयकर विभाग द्वारा स्वीकृत
  • दर्पण आईडी (DARPAN ID)20261022021969
  • ट्रस्ट पंजीकरण संख्या20261022021969
  • SAN संख्या8006530020000522
  • पैन कार्ड (PAN)AAFTR8478Q

आश्रम संपर्क एवं दर्शन

Plot No. 23 D, Pili Ki Talai, R.K. Colony, Amber, Jaipur, Rajasthan - 302028

दर्शन समय: प्रातः 6:00 से सायं 7:00 बजे